लाइव न्यूज़ :

किताब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-नरेन्द्र मोदी मेरे दोस्‍त, मुझे वे पसंद हैं

By भाषा | Updated: September 12, 2018 03:09 IST

19 जुलाई की बैठक के दौरान ट्रंप के हवाले से कहा गया,उन्होंने (मोदी) मुझे बताया कि अमेरिका को अफगानिस्तान से कुछ भी नहीं मिला है।

Open in App

वाशिंगटन,12 सितम्बर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने मित्र के रूप में वर्णित किया जिन्होंने उन्हें बताया कि अफगानिस्तान से अमेरिका को कुछ भी नहीं मिला है। जाने-माने पत्रकार बॉब वुडवर्ड की ताजा किताब में यह जानकारी दी गई है। यह किताब मंगलवार को स्टोर्स में आई।

वुडवर्ड ने अपनी किताब ‘फियर:ट्रंप इन द व्हाइट हाउस’ में ट्रंप के हवाले से कहा गया है,भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे एक मित्र है। उन्होंने (ट्रंप) कहा,‘‘ मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।पुस्तक ने विवाद खड़ा कर दिया था क्योंकि ऐसा बताया जाता है कि इसमें ट्रंप को अराजक,अस्थिर और अनभिज्ञ के रूप में चित्रित किया गया था।

वुडवर्ड के अनुसार ट्रंप ने पिछले वर्ष 19 जुलाई को व्हाइट हाउस में एक सिचुऐशन रूम बैठक के दौरान यह प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इससे करीब तीन सप्ताह पहले 26 जून को व्हाइट हाउस में मोदी के साथ ट्रंप की एक सफल बैठक हुई थी।

19 जुलाई की बैठक के दौरान ट्रंप के हवाले से कहा गया,उन्होंने (मोदी) मुझे बताया कि अमेरिका को अफगानिस्तान से कुछ भी नहीं मिला है। कुछ भी तो नहीं। अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर खनिज संपदा है। हम इसे चीन जैसे दूसरों की तरह नहीं लेते है।’’ ट्रम्प ने कहा, "अमेरिका को अफगानिस्तान के कुछ मूल्यवान खनिजों को किसी भी समर्थन के बदले में लाने की जरूरत है। जब तक हम खनिज नहीं पाते हैं तब तक मैं कोई समझौता नहीं कर रहा हूं। अमेरिका को पाकिस्तान को भुगतान करना बंद करना चाहिए जब तक कि वे सहयोग नहीं करते है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं