लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को बताया देश का सबसे बड़ा दुश्मन 

By भाषा | Updated: June 14, 2018 10:17 IST

ट्रंप ने सिंगापुर शिखर वार्ता से लौटने के बाद ट्वीट कर कहा, 'फेक न्यूज, खासतौर से एनबीसी और सीएनएन, उत्तर कोरिया के साथ समझौते को कमतर करके बताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' 

Open in App

वाशिंगटन, 14 जूनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी ऐतिहासिक शिखर वार्ता को लेकर मीडिया की संशय वाली कवरेज को चुनौती देते हुए कहा कि 'फर्जी खबरें' देश की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। राष्ट्रपति ने बुधवार को वाशिंगटन पहुंचने के कुछ घंटों बाद यह ट्वीट किया, जिसने फरवरी 2017 के उनके उस ट्वीट को याद दिला दिया जिसमें उन्होंने कई प्रमुख समाचार संगठनों को अमेरिकी लोगों का दुश्मन बताया था। 

ट्रंप ने सिंगापुर शिखर वार्ता से लौटने के बाद ट्वीट कर कहा, 'फेक न्यूज, खासतौर से एनबीसी और सीएनएन, उत्तर कोरिया के साथ समझौते को कमतर करके बताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

उन्होंने कहा, '500 दिन पहले वे इस समझौते के लिए इस तरह गुहार लगा रहे होते मानो युद्ध छिड़ने वाला है। हमारे देश की सबसे बड़ी दुश्मन फर्जी खबरें हैं जिन्हें मूर्ख आसानी से गढ़ लेते हैं।' 

ट्रंप का ट्वीट न्यूयॉर्क टाइम्स की उस खबर के बाद आया है जिसमें ट्रंप प्रशासन में वैज्ञानिक विशेषज्ञता के अभाव और कनाडा में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिकी मीडिया की ईमानदारी पर ट्रंप द्वारा सवाल खड़े करने की बात की गई है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल