लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन दोनों शैंक्सविले में 9/ 11 की मनाएंगे बरसी, कोरोना को ध्यान में रखकर होगा कार्यक्रम

By भाषा | Updated: September 3, 2020 11:39 IST

11 सितंबर,2001 को पेनसिल्वेनिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान में सवार सभी 40 लोग मारे गए थे। उसी दिन अगवा किए गए तीन अन्य विमानों को न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवरों और पेंटागन से टकराया गया था । इन हमलों में करीब 3,000 लोगों की मौत हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी तथा प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 11 सितंबर,2001 को जान गंवाने वाले लगों को याद एवं सम्मानित करेंगे।वार्षिक स्मृति कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहा नेशनल पार्क सर्विस इस साल संक्षिप्त कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना रहा है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनको चुनौती दे रहे डेमोक्रिटक प्रत्याशी जो बाइडेन ग्रामीण पेनसिल्वेनिया में 11 सितंबर के हमलों की 19वीं बरसी मनाएंगे जहां अपहृत किये गये विमानों में से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। व्हाइट हाउस और बाइडेन के अभियान ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह तत्काल साफ नहीं हो सका है कि शैंक्सविले में स्मारक तक उनका दौरा एक साथ होगा या अलग-अलग समय पर। लेकिन यह कई महीनों में शायद पहला मौका होगा जब दोनों प्रत्याशी इतने करीब होंगे।

वार्षिक स्मृति कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहा नेशनल पार्क सर्विस इस साल संक्षिप्त कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना रहा है ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को कम किया जा सके। एजेंसी 20 मिनट के “स्मरण के क्षण” की योजना बना रही है जो सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और इसमें कोई मुख्य वक्ता या संगीत संबंधी अतिथि नहीं होंगे। एजेंसी की वेबसाइट के मुताबिक उड़ान 93 के प्रत्येक यात्री और चालक दल के सदस्य का नाम जोर से पढ़ा जाएगा और इस दौरान उन्हें याद करते हुए घंटियां (बेल्स ऑफ रिमेंमब्रेंस) बजाई जाएंगी।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीरे ने कहा कि ट्रंप और पत्नी तथा प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस स्थल का दौरा कर 11 सितंबर,2001 को जान गंवाने वाले लगों को याद एवं सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि 2200 एकड़ में बना फ्लाइट-93 नेशनल मेमोरियस पेनसिल्वेनिया में उस जगह को दर्शाता है जहां अपह्रत विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और विमान में सवार सभी 40 लोग मारे गए थे। उसी दिन अगवा किए गए तीन अन्य विमानों को न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवरों और पेंटागन से टकराया गया था । इन हमलों में करीब 3,000 लोगों की मौत हुई थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल