लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर बोला अल्पसंख्यक महिला सांसदों पर हमला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 22, 2019 08:41 IST

. ट्रम्प ने जिन चार महिला सांसदों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की, उनमें से तीन का जन्म अमेरिका में हुआ है और वे हिस्पैनिक, अरब, सोमाली और अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की हैं.

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने करीब एक हफ्ते पहले इन महिला सांसदों को अपने मूल देश वापस चले जाने के लिए कहा थाट्रम्प ने इन सांसदों से कहा कि उन्होंने जो भी भयावह (घृणास्पद) बोला है, उसके लिए वे माफी मांगें.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज डेमोक्रेटिक पार्टी की उन चार महिला सांसदों पर फिर से हमला बोला, जिनके खिलाफ ट्रम्प ने पिछले हफ्ते नस्लवादी टिप्पणी की थी. ट्रम्प ने इन सांसदों से कहा कि उन्होंने जो भी भयावह (घृणास्पद) बोला है, उसके लिए वे माफी मांगें.

ट्रम्प ने पहली बार सांसद बनी डेमोक्रेट सदस्यों - एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्टेज, राशिदा तलैब, इल्हान उमर और अयाना प्रेशली - के बारे में ट्वीट किया, ''मैं नहीं मानता कि चारों कांग्रेस सदस्य हमारे देश को प्यार करने के काबिल हैं. उन्होंने जो भयावह (घृणास्पद) चीजें कही हैं, उसके लिए उन्हें अमेरिका (और इजराइल) से माफी मांगनी चाहिए. वे डेमोक्रेट पार्टी को बर्बाद कर रही हैं, लेकिन वे कमजोर एवं असुरक्षित लोग हैं जो हमारे महान देश को कभी बर्बाद नहीं कर सकते.''

ट्रम्प ने करीब एक हफ्ते पहले इन महिला सांसदों को अपने मूल देश वापस चले जाने के लिए कहा था, जिसके बाद राष्ट्रपति की इस टिप्पणी से अमेरिका में बड़े पैमाने पर लोग आक्रोशित हो गए थे. ट्रम्प ने जिन चार महिला सांसदों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की, उनमें से तीन का जन्म अमेरिका में हुआ है और वे हिस्पैनिक, अरब, सोमाली और अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की हैं.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल