लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच संभावित करार को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 20, 2020 10:44 IST

राष्ट्रपति ने शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ''टिकटॉक पर काम चल रहा है। हम ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच करार कराना चाहते हैं। सुरक्षा का 100 प्रतिशत ध्यान रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने चीनी ऐप टिकटॉक के अमेरिका में संचालन को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट कंपनियों के बीच संभावित करार की घोषणा की है।अमेरिका ने सुरक्षा कारणों के चलते टिकटॉक को प्रतिबंधित कि ए जाने वाले ऐप की सूची में रख रखा है।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी ऐप टिकटॉक के अमेरिका में संचालन को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट कंपनियों के बीच संभावित करार की घोषणा की है। अमेरिका ने सुरक्षा कारणों के चलते टिकटॉक को प्रतिबंधित कि ए जाने वाले ऐप की सूची में रख रखा है। इस करार में नयी अमेरिकी कंपनी बनाने और 25,000 नयी नौकरियां सृजित करने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें कहा गया है कि टिकटॉक अमेरिकी युवाओं की शिक्षा के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर का अनुदान भी देगा।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस नए सौदे को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति ने शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ''टिकटॉक पर काम चल रहा है। हम ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच करार कराना चाहते हैं। सुरक्षा का 100 प्रतिशत ध्यान रखा जाएगा। वे अलग-अलग क्लाउड (डाटा) का इस्तेमाल करेंगे। इसे बेहद मजबूत सुरक्षा प्रदान की जाएगी।''

पिछले महीने ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि अगर चीनी ऐप टिक-टॉक और वी-चैट का मालिकाना अधिकार अमेरिका को नहीं दिया जाता, तो 15 सितंबर तक इन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

ट्रंप ने शनिवार को कहा, ''वह (टिक-टॉक) अमेरिका में शिक्षा के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर का अनुदान देगा। हम अमेरिकी युवाओं की शिक्षा के लिए एक विशाल कोष बनाने जा रहे है, जो बहुत अच्छा कदम साबित होगा।''

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''हम देखेंगे कि करार होता है या नहीं। लेकिन, मुझे लगता है कि यह करार अमेरिका के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे कम से कम 25,000 लोगों को नौकरी मिलेगी।''

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल