लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन शिखर वार्ता के लिए हुए तैयार, डोनाल्ड ट्रंप ने की थी पेशकश

By भाषा | Updated: April 13, 2019 09:01 IST

Open in App

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अगर साल के अंत तक अमेरिका द्विपक्षीय रूप से स्वीकार होने वाले समझौते की पेशकश करता है तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  के साथ तीसरी शिखर वार्ता करने को तैयार हैं।

प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि किम ने यह बात उत्तर कोरिया की संसद में एक सत्र के दौरान कही।

किम ने अपने भाषण में कहा कि फरवरी में ट्रंप के साथ शिखर वार्ता इसलिए विफल रही क्योंकि अमेरिका ने एकतरफा मांगें रखी थी लेकिन निजी तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। वहीं अमेरिका ने इस शिखर वार्ता के विफल रहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों से बड़ी राहत की मांग कर रहा था लेकिन उसके बदले सीमित निरस्त्रीकरण कदम उठाना चाहता था।

शुक्रवार को केसीएनए ने बताया कि किम स्टेट अफेयर्स कमीशन के दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं। निर्णय लेने के मामले में यह देश की शीर्ष इकाई है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट