लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर की नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- वह अत्यंत सज्जन व्यक्ति हैं, मुझे भारत के प्रधानमंत्री पसंद हैं

By भाषा | Updated: May 29, 2020 13:46 IST

डोनाल्ड ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह भारत में अपनी लोकप्रियता के बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं (कि मैं भारत में लोकप्रिय हूं)। भारत के लोग मुझे पसंद करते हैं। निश्चित ही वे मुझे इस देश की मीडिया से अधिक पसंद करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रति अपना प्रेम और उसके नेता के साथ अच्छे तालमेल को दर्शाते हुए कहा है कि उन्हें ‘‘अत्यंत सज्जन’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पसंद हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जिनके ट्रम्प के साथ निकट मित्रवत संबंध हैं।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रति अपना प्रेम और उसके नेता के साथ अच्छे तालमेल को दर्शाते हुए कहा है कि उन्हें ‘‘अत्यंत सज्जन’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पसंद हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जिनके ट्रम्प के साथ निकट मित्रवत संबंध हैं। वे अकसर एक-दूसरे से बात करते हैं और उनकी बातचीत आमतौर पर सार्वजनिक नहीं होती है।

ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ओवल कार्यालय में व्हाइट हाउस के संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे मोदी पसंद है। मुझे आपके प्रधानमंत्री काफी पसंद हैं। वह अत्यंत सज्जन व्यक्ति हैं। वह शानदार काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने एक पखवाड़े से भी कम समय में दूसरी बार मोदी से बातचीत की पुष्टि की है। दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत का ब्यौरा न तो व्हाइट हाउस और न ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया है, लेकिन ट्रम्प की सार्वजनिक टिप्पणियों से प्रतीत होता है कि वह और मोदी नियमित तौर पर एक-दूसरे से बात करते हैं।

ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह भारत में अपनी लोकप्रियता के बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं (कि मैं भारत में लोकप्रिय हूं)। भारत के लोग मुझे पसंद करते हैं। निश्चित ही वे मुझे इस देश की मीडिया से अधिक पसंद करते हैं।’’

ट्रम्प ने राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत में भी भारत और मोदी के प्रति अपना प्रेम और स्नेह दर्शाया था। ह्यूस्टन में पिछले साल सितंबर में ‘हाउडी मोदी कार्यक्रम और इस साल फरवरी में अहमदाबाद में ‘‘नमस्ते लंदन’’ कार्यक्रम के बाद ट्रम्प ने मोदी की तारीफ करने का कोई अवसर नहीं गंवाया है। ट्रम्प के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी भारत और भारतीय अमेरिकी लोगों के प्रति प्रेम दर्शाते हुए कई बार ट्वीट कर चुके हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?