लाइव न्यूज़ :

अमेरिका औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग हुआ, यूएस मीडिया ने किया दावा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 8, 2020 05:33 IST

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस ने आज पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है। अबतक एक करोड़, 18 लाख, 65 हजार, 954 लोग करोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका मीडिया ने दावा किया है कि ट्रम्प प्रशासन ने औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग होने की घोषणा कर दी है।इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को सूचित कर दिया गया है।

नई दिल्लीः अमेरिकी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से सभी संबंध तोड़ने का ऐलान मई किया था। इसके बाद मंगलवार (7 जुलाई) को अमेरिका मीडिया ने दावा किया है कि ट्रम्प प्रशासन ने औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग होने की घोषणा कर दी है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को सूचित कर दिया गया है।

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WHO से सभी संबंध तोड़ते समय कहा था कि वह चीन से बहुत ज्यादा प्रभावित है। बीजिंग हॉन्ग कॉन्ग की आजादी को छीन रहा है और दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार है। वुहान वायरस को जिस तरह चीन ने छिपाने की कोशिश की उससे ये दुनिया भर में फैल गया और वैश्विक महामारी बन गया। चीनी अधिकारियों ने इस संबंध में WHO को बताने की जिम्मेदारी का पालन नहीं किया। उन्होंने अमेरिका के साथ ऐसा किया, जैसा आज तक किसी ने किया था।

ट्रंप ने कहा था कि साल में सिर्फ 40 मिलियन डॉलर (4 करोड़ डॉलर) की मदद देने के बावजूद चीन का डब्ल्यूएचओ पर नियंत्रण है। वहीं, अमेरिका साल में 45 करोड़ डॉलर की मदद दे रहा था। वे चूंकि जरूरी सुधार करने में नाकाम रहे हैं, इसलिए अमेरिका उससे अपना नाता खत्म करने जा रहा है। WHO को दिए जाने वाले फंड को अब पब्लिक हेल्थ की दिशा में काम करने वाले किसी और संगठन को देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले पिछले महीने WHO को अमेरिका की ओर से मिलने वाली राशि रोकने का ऐलान किया था। ट्रंप ने आरोप लगाया था चीन की 'गलत सूचना' को WHO ने और बढ़ावा दिया। हालांकि WHO इन आरोपों से इनकार करता रहा है। वहीं चीन भी कहता रहा है कि वह कोरोना के मामलों को लेकर पारदर्शी रहा है।

दुनिया में कोरोना के मामले 1.18 करोड़

आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस ने आज पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है। अबतक एक करोड़, 18 लाख, 65 हजार, 954 लोग करोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, पांच लाख, 44 हजार, 111 मरीजों की मौत हो चुकी है। पूरे विश्व में कोरोना वायरस के अभी 44 लाख, 99 हजार, 440 मामले सक्रिय हैं, जबकि, 68 लाख, 22 हजार, 403 ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल