लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाया साजिश का आरोप, कहा-राष्ट्रपति चुनाव तक व्यापार समझौते में कर रहा देरी

By भाषा | Updated: July 27, 2019 11:11 IST

ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार वार्ता की स्थिति पर एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि चीन संभवत: कहेगा कि इंतजार कीजिए।

Open in App

वाशिंगटन, 27 जुलाई: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चीन इस उम्मीद से अगले राष्ट्रपति चुनाव तक व्यापार समझौते में देरी करने की कोशिश कर रहा है कि वह पुन: निर्वाचित नहीं होंगे और चीन के लिए डेमोक्रेट्स के साथ सौदेबाजी करना आसान रहेगा। ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार वार्ता की स्थिति पर एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि चीन संभवत: कहेगा कि इंतजार कीजिए।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर और वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन चीन के साथ व्यापार वार्ता के लिए अगले सप्ताह शंघाई जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको बता दूं कि जब मैं जीत जाऊंगा तो वे तुरंत समझौते पर हस्ताक्षर कर देंगे। वे देश के लिए अभूतपूर्व समझौते होंगे।’’

उन्होंने कहा कि समझौता करना या ना करना चीन पर निर्भर करता है क्योंकि वह बिना समझौते के भी ठीक हैं क्योंकि इससे चीन से ‘‘अरबों’’ डॉलर आ रहे हैं और उनकी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे नहीं मालूम कि वे समझौता करने जा रहे हैं अथवा नहीं ? शायद वे करेंगे, शायद वे ना करें। मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम शुल्क के रूप में अरबों डॉलर ले रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि प्रभावित अमेरिकी किसान खुश हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें शुल्क में से 16 अरब डॉलर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि पहले नेताओं ने चीन को अमेरिका से फायदा उठाने दिया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल