लाइव न्यूज़ :

जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यों किया एक कुत्ते को सम्मानित, उस कुत्ते का बगदादी कनेक्शन क्या है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 11:06 IST

ट्रंप ने बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल के इस श्वान का “संभवत: दुनिया के सबसे लोकप्रिय श्वान” के तौर पर परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने कोनन को एक फलक भेंट किया है और इस श्वान कमांडो को “बहुत तेज, बहुत होशियार” बताया। ट्रंप ने कोनन की सराहना एक “विशेष” जानवर के तौर पर की जिसने आईएसआईएस सरगना पर “बिना किसी चूक के हमला” करने में मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देजेम्स मैकक्लॉघन कुत्तों को पहले भी ट्रंप सम्मानित कर चुके हैं।ट्रंप ने कोनन की सराहना एक “विशेष” जानवर के तौर पर की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्ते कोनन को सम्मानित किया है। इस कुत्ते को अमेरिकी सेना के अधिकारी “नायक श्वान’’ के नाम से भी जानते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसी कुत्ते ने आईएसआईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी को मार गिराने के मिशन में अमेरिकी कमांडो की मदद की थी। अमेरिकी विशेष बलों ने सेना में शामिल श्वानों के साथ दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी बगदादी का पीछा कर अक्टूबर में उसे मार गिराया था।

खबरों के मुताबिक, सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी के परिसर पर अमेरिकी हमले के बाद उसने खुद को उड़ा लिया था। बगदादी को मार गिराने वाले मिशन के दौरान घायल हुआ यह श्वान सोमवार को व्हाइट हाउस पहुंचा और राष्ट्रपति ट्रंप के ओवल ऑफिस में उनसे मुलाकात की। बाद में वह रोज गार्डन में ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के साथ ही व्हाइट हाउस प्रेस कोर के समक्ष पेश हुआ।

ट्रंप ने बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल के इस श्वान का “संभवत: दुनिया के सबसे लोकप्रिय श्वान” के तौर पर परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने कोनन को एक फलक भेंट किया है और इस श्वान कमांडो को “बहुत तेज, बहुत होशियार” बताया। ट्रंप ने कोनन की सराहना एक “विशेष” जानवर के तौर पर की जिसने आईएसआईएस सरगना पर “बिना किसी चूक के हमला” करने में मदद की। 

इसके अलावा आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका के विशेष बलों के साथ दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी हमले में हिस्सा लेने वाले कुत्तों को पहले भी ट्रंप सम्मानित कर चुके हैं।

ट्रम्प ने घायल कुत्ते की फोटो के साथ ट्वीट किया था कि यह है अमेरिकी नायक। उन्होंने कहा था कि इस कुत्ते ने सीरियाई सुरंग में बगदादी के खुद को उड़ाने से पहले उसका पीछा किया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, एक रूढ़िवादी वेबसाइट डेली वायर ने भी इस संबंध में एक तस्वीर प्रकाशित की थी, जो असल में यह तस्वीर 2017 की है जब सेना के सेवानिवृत्त चिकित्सक जेम्स मैकक्लॉघन को पदक से सम्मानित किया गया था।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल