लाइव न्यूज़ :

बिछुड़ने के तीन साल बाद मिले कुत्ता और मालिक

By भाषा | Updated: December 7, 2020 12:30 IST

Open in App

वीटन (अमेरिका), सात दिसंबर (एपी) डेब्रा और लोला को एक दूसरे से बिछुड़े हुए तीन साल हो गए थे और दोनों ने एक दूसरे को फिर से देख पाने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। लेकिन एक दिन अचानक जब लोला सामने आ खड़ा हुआ तो डेब्रा को अपनी आंखों और किस्मत, दोनों पर ही यकीन नहीं हुआ। ये कहानी डेब्रा और उनके पालतू कुत्ते लोलो की है।

मिशिगन में अपने मालिक से बिछड़ने के तीन साल बाद लेब्राडोर कुत्ता लोला फिर से घर लौट आया है। इस दंपति की शिकागो की यात्रा के दौरान लोला गुम हो गया था।

डुपेज काउंटी की पशु कल्याण सेवा ने इस कुत्ते को उसके मालिक से मिला दिया। अपने कुत्ते लोला से मिलने के बाद डेब्रा मेजेउर ने शनिवार को कहा, ‘‘मुझे लग रहा कि मेरा सपना पूरा हो गया।’’

मिशिगन के कलामजू में 2017 में लोला घर से तब निकल गया था जब मेजेउर दंपति एल्क ग्रोव गांव में अपने एक दोस्त से मिलने गया था। दंपति ने अपने कुत्ते की तलाश के लिए कई पेशेवरों की सेवाएं भी ली, जगह-जगह नोटिस भी लगाए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पिछले सप्ताह इलिनोइस के ग्लेनडाले हाइट्स में एक दंपति ने डुपेज काउंटी प्रशासन को फोन कर बताया कि वे पिछले कुछ वर्ष से संरक्षित वन क्षेत्र में लोला को देख रहे हैं। वे लोला को खाना पहुंचाते थे और कुत्ता भी उनसे घुलमिल गया। लोला पर लगे एक माइक्रोचिप से उसके मालिकों का पता लगा।

डेब्रा मेजेउर ने कहा, ‘‘मुझे थोड़ी सी उम्मीद तो थी। यह भी लगता था कि शायद अब वह वापस नहीं आएगा। तीन साल तक लोला कैसे रहा। काश यह बता पाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा