लाइव न्यूज़ :

गांधी पर आधारित वृत्तचित्र ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीता शीर्ष पुरस्कार

By भाषा | Updated: June 20, 2021 09:35 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 20 जून दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता अनंत सिंह के महात्मा गांधी पर आधारित एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ने 21वें ‘न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल’ में सर्वश्रेष्ठ ‘डॉक्यूमेंट्री फीचर’ पुरस्कार जीता।

‘अहिंसा -गांधी : द पावर ऑफ द पावरलेस’ नाम की इस फिल्म की पटकथा रमेश शर्मा ने लिखी और उन्हीं ने इसका निर्देशन किया है। इसका निर्माण 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए सिंह की कंपनी वीडियोविजन ने किया। कोविड-19 महामारी के कारण इसे रिलीज करने में देरी हो गयी थी।

फिल्म निर्देशक शर्मा ने कहा, ‘‘हम प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारे लिए यह पुरस्कार गांधी जी की शिक्षाओं की महत्ता और दुनियाभर में स्वतंत्रता संघर्षों पर उनके असर को साबित करता है और हमने फिल्म में भी यही दिखाया है। हमें खुशी है कि हमने अपनी फिल्म के माध्यम से गांधी जी की विरासत को बरकरार रखा है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘गांधी की विरासत वैश्विक है लेकिन दक्षिण अफ्रीका से उनका खास संबंध रहा है क्योंकि वह यहां रहे थे और उन्होंने यहां मानवाधिकारों एवं समानता के मुद्दों को जोरशोर से उठाया। गांधी जी का प्रभाव अन्य नेताओं को अहिंसा के जरिए और शांति के लिए बदलाव करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’’

इस फिल्म में दुनियाभर के कई इतिहासविदों और विद्वानों ने दुनिया पर गांधी के असर पर अपने विचार साझा किए हैं। इनमें गांधी की पोती इला गांधी और अमेरिका में रह रहे उनके पोते अरुण गांधी और राजमोहन गांधी भी शामिल हैं।

इस फिल्म में ‘अहिंसा’ गीत यू2 और ए आर रहमान ने गाया है तथा इसके बोल बोनो और रहमान ने लिखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना