लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में डॉक्टरों ने विशेषज्ञ समिति से स्कूली बच्चों का टीकाकरण अभियान रोकने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:16 IST

Open in App

सिंगापुर, 27 जून सिंगापुर में हृदय रोग विशेषज्ञों समेत डॉक्टरों के एक समूह ने अमेरिका में टीका ले चुके 13 साल के एक बच्चे की मौत के बाद देश में कोविड-19 टीकाकरण पर विशेषज्ञ समिति से करीब दो लाख स्कूली बच्चों का टीकाकरण अभियान रोकने का अनुरोध किया है। मीडिया ने रविवार को इस बारे में खबर दी।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. खो क्वांग पो ने विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर बेंजामिन ओंग को संबोधित करते हुए शनिवार को फेसबुक पर एक खुला पत्र पोस्ट किया। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने लिखा कि पोस्ट में डॉक्टरों ने कहा कि जब तक अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और दुनियाभर में अन्य संगठन इस मामले में अधिक ठोस और विश्वसनीय आंकड़ा नहीं देते हैं तब तक के लिए इस टीकाकरण अभियान को रोकना जरूरी है।

अमेरिकी मीडिया में बृहस्पतिवार को आयी खबर के अनुसार मिशिगन में सैगीनॉ काउंटी से एक लड़के की कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसने कौन सा टीका लिया था। सैगीनॉ काउंटी के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या टीका और बच्चे की मौत के बीच कोई संबंध है।

डॉ. खो ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘यह जरूरी है क्योंकि बच्चों के लिए हमारा एमआरएनए (टीका) कार्यक्रम व्यापक है... जो दुनिया में सबसे आक्रामक तरीके से होने वाले कार्यक्रमों में से एक है।’’ पत्र में डॉक्टरों ने इस टीकाकरण अभियान को कुछ समय के लिए रोकने का अनुरोध किया है।

हालांकि सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस सुझाव को मानने के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सिंगापुर में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के 62,544 मामले आये और कुल 36 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा