लाइव न्यूज़ :

कोविड पर ‘गलत सूचना’ फैलाने के लिए निलंबित की गयी डॉक्टर ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 13:01 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन (अमेरिका), 17 नवंबर अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में कोविड-19 रोधी टीके और इलाज के बारे में ‘‘खतरनाक गलत सूचना फैलाने’’ के आरोप में यहां एक अस्पताल द्वारा निलंबित की गयी डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है।

आंख, नाक और गले की डॉक्टर मेरी बाउडेन ने अपने इस्तीफे के बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘मैं मेथोडिस्ट से मुक्त हो गयी है और मुझे मिले अपार समर्थन से काफी अभिभूत हूं।’’

मंगलवार को स्थानीय टीवी केएचओयू-11 पर एक साक्षात्कार में बाउडेन ने कहा कि मेथोडिस्ट अस्पताल ने पिछले सप्ताह उन्हें उस समय निलंबित कर दिया था जब उसे पता चला कि उसने अपने रीवर ओक्स इलाके में स्थित निजी क्लिनिक में केवल टीके की खुराक न लेने वाले मरीजों के इलाज की योजना बनायी है।

उन्होंने कहा कि यह साबित करने के लिए योजना बनायी गयी थी कि टीके की खुराक न देने वाले मरीजों का अलग तरह से देखने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी अपने दरवाजे बंद नहीं किए। मैं महामारी के दौरान भी हफ्ते में सातों दिन उपलब्ध रही। मैंने कोविड के लिए 80,000 से अधिक लोगों की जांच की। मैंने कोविड के लिए 2,000 से अधिक लोगों का इलाज किया। मैंने अपने मरीजों के इलाज में एहतियात बरतने की कोशिश की। मैं खतरनाक नहीं हूं। मैं कुछ भी खतरनाक नहीं कर रही हूं। मुझ पर इस तरह का आरोप लगाना बेतुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी कोविड मरीजों का इलाज करती रहूंगी। मैंने जानलेवा बीमारी से पीड़ित किसी भी मरीज को कभी नहीं लौटाया लेकिन मैं टीके की खुराक न लेने वाले लोगों को इलाज में प्राथमिकता देती रहूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला