लाइव न्यूज़ :

चिकित्सक ने बाइडन को ‘स्वस्थ’ बताया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 09:52 IST

Open in App

बेथेस्डा (अमेरिका), 20 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के चिकित्सक ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति ‘‘स्वस्थ’’ हैं और वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए पूरी तरह फिट हैं, हालांकि बढ़ती उम्र के कुछ लक्षण उनमें जरूर नजर आ रहे हैं।

इससे पहले, अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडन की शुक्रवार को नियमित जांच की गई। बाइडन नियमित ‘कोलोनस्कॉपी’ जांच कराने के लिए वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर गये और उन्होंने कुछ समय के लिए सत्ता उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सौंप दी। जब बाइडन ‘एनेस्थीसिया’ के प्रभाव में थे, तब हैरिस एक घंटे 25 मिनट के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति बनीं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि बाइडन ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 35 मिनट पर हैरिस और व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लैन से बातचीत के बाद अपना दायित्व संभाल लिया।

वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में शुक्रवार को पांच घंटे से अधिक समय तक राष्ट्रपति की संपूर्ण शारीरिक जांच की गई। वर्ष 2009 से बाइडन के चिकित्सक डॉ. केविन ओ कोनोर ने व्हाइट हाउस द्वारा जारी छह पन्नों के मेमो में लिखा, ‘‘बाइडन 78 वर्षीय स्वस्थ पुरुष हैं, जो राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्य सफलतापूर्वक निभाने के लिए फिट हैं।’’ बाइडन शनिवार को 79 वर्ष के हो गए।

कोनोर ने कहा कि बाइडन को सार्वजनिक टिप्पणियों के दौरान कई बार ‘‘गला साफ’’ करते देखा गया है और उनकी चाल में भी बदलाव आया है। कोनोर ने इसका कारण पता लगाने के लिए भी बाइडन की जांच की। उन्होंने बताया कि बाइडन को ‘गैस्ट्रोइन्टेस्टनल रीफल्क्स’ (जठरांत्र संबंधी रोग) के कारण खांसी आती है तथा रीढ की हड्डी में गठिया होने और एक साल पर पहले उनके पैर की हड्डी टूटने के कारण चाल में बदलाव आया है।

बाइडन (78) ने दिसंबर 2019 में अपने शरीर की पूरी जांच कराई थी और तब चिकित्सकों ने पूर्व उपराष्ट्रपति को ‘‘स्वस्थ’’ और ‘‘राष्ट्रपति का कर्तव्य सफलतापूर्वक निभाने के लिए उपयुक्त’’ पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल