लाइव न्यूज़ :

ईरान में जल संकट को लेकर प्रदर्शनों के बीच देखा जा रहा मोबाइल इंटरनेट में व्यवधान

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:55 IST

Open in App

दुबई, 22 जुलाई (एपी) इंटरनेट संबंधी निगरानी समूह ‘नेटब्लॉक्स डॉट ओआरजी’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में जल संकट को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच एक सप्ताह से मोबाइल इंटरनेट सेवा में व्यवधान देखा जा रहा है।

नेटब्लॉक्स डॉट ओआरजी ने कहा कि इंटरनेट में व्यवधान ‘‘राज्य का सूचना नियंत्रण या लक्षित रूप से इंटरनेट को बंद करने का कदम है।’’

इसने कहा कि इंटनेट व्यवधान की शुरुआत 15 जुलाई से हुई जब सूखा के चलते उत्पन्न जल संकट की स्थिति को लेकर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र खुजेस्तान में प्रदर्शन भड़क उठे।

नेटब्लॉक्स ने कहा कि लैंडलाइन सेवा जारी है, लेकिन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय रूप से इंटरनेट को बंद किए जाने की खबरें हैं और इसका प्रभाव ‘‘इंटनेट को लगभग पूरी तरह ठप करने जैसा है जिससे लोग असंतोष व्यक्त न कर सकें और एक-दूसरे से तथा बाहरी दुनिया से संपर्क न कर सकें।’’

ईरान की सरकारी मीडिया में इंटरनेट को ठप करने के संबंध में कोई खबर नहीं है। संयुक्त राष्ट्र स्थित ईरान के दूतावस ने इस संबंध में मांगी गई टिप्पणी पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।

प्रदर्शनों के दौरान कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?