लाइव न्यूज़ :

जलवायु सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा जारी, बैठक की अवधि विस्तारित किये जाने की संभावना

By भाषा | Updated: November 12, 2021 15:03 IST

Open in App

ग्लासगो, 12 नवंबर (एपी) स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में करीब 200 देशों के वार्ताकार शुक्रवार को कई अहम मुद्दों पर समझौते पर पहुंचने के लिए नए सिरे से प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि, सम्मेलन के आधिकारिक समापन में कुछ घंटे शेष रहने और विभिन्न मामलों पर मतभेद के चलते बैठक निर्धारित समय सीमा से अधिक अवधि तक चलने की संभावना बढ़ गई है।

बैठक में इस बात पर भी मुख्य रूप से चर्चा चल रही है कि क्या सभी देशों से कोयले की खपत और जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को समाप्त करने का आह्वान किया जाए।

वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं कि 2015 के पेरिस समझौते के तहत ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए इनका इस्तेमाल जल्द से जल्द बंद करना आवश्यक है।

इसके अलावा गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के मुद्दे पर भी चर्चा चल रही है। अमीर देश उन्हें 2020 तक सालाना निर्धारित 100 अरब डॉलर प्रदान करने में विफल रहे हैं, जिसके चलते विकासशील देश नाराज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला