लाइव न्यूज़ :

हमास के साथ संघर्षविराम और गाजा के पुनर्निर्माण के मामले पर इजराइल और मिस्र के बीच चर्चा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:53 IST

Open in App

काहिरा, 30 मई (एपी) इजराइल और चरमपंथी समूह हमास के बीच 11 दिनों तक चली लड़ाई के बाद हुए संघर्ष विराम को मजबूती देने और गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिये रविवार को मिस्र और इजराइल में उच्चस्तरीय वार्ताएं हो रही हैं। इस लड़ाई में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर फलस्तीनी नागरिक थे।

मिस्र के विदेश मंत्री समी शकरी रविवार को काहिरा पहुंचे और इजराइली समकक्ष गाबी अश्केनाजी के साथ बैठक की । बीते एक दशक में इजराइली विदेश मंत्री की काहिरा की यह पहली सार्वजनिक यात्रा है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

काहिरा में स्थित इजराइल दूतावास ने ट्वीट किया कि 2008 के बाद इजराइल के किसी शीर्ष राजनयिक के तौर पर अश्केनाजी की यह पहली यात्रा है।

दूतावास ने लिखा कि दोनों मंत्री संघर्ष विराम और हमास के द्वारा पकड़े गए इजराइली सैनिकों व नागरिकों को रिहा किये जाने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

इस बीच, मिस्र के खुफिया प्रमुख अब्बास कामिल इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रामल्ला के फलस्तीनी अधिकारियों से मुलाकात के लिये तेल अवीव पहुंचे। मिस्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि कामिल, नेतन्याहू और फलस्तीनी अधिकारियों के साथ गाजा के पुनर्निर्माण पर चर्चा करेंगे। इसके बाद कामिल के रामल्ला में हमास के नेताओं से भी बातचीत करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें