लाइव न्यूज़ :

ऑर्किड की खोज: एक लंबा सफर, जिसे पांच कदमों के जरिये आसानी से किया जा सकता है तय

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:08 IST

Open in App

(हेदी जिमर, रिसर्च साइंटिस्ट, सीएसआईआरओ)

कैनबरा, 30 दिसंबर (द कन्वरसेशन) दुनिया के महंगे और मुश्किल से पाए जाने वाले फूलों में शुमार ऑर्किड फूलों की खोज पहले की तुलना में अब धीरे-धीरे आसान होती जा रही है। 18वीं सदी की बात करें तो उस दौरान इसे खोजने वालों को पूरी तैयारियों के साथ निकलना पड़ता था। उस समय की तस्वीरों को देखें तो उपकरणों से लदे, कीचड़ में लथपथ खाकी वर्दी पहने खोजकर्ता घने जंगलों से गुजरते दिखाई देते हैं। हालांकि अब चीजें काफी बदल चुकी हैं। अब इसकी खोज में आपको लंबा और मुश्किल भरा सफर तय करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपके पास बस एक कैमरा या स्मार्टफोन होना जरूरी है।

मैं ऑस्ट्रेलिया के वनस्पति संग्रहालय में काम करती हूं, जो आस्ट्रेलियाई पौधों के नमूनों के देश के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। मेरा काम आने वाले आर्किड नमूनों का प्रसंस्करण, क्षेत्र कार्य और अनुसंधान है, जो डॉ. मार्क क्लेमेंट्स के निर्देशन में किया जाता है।

ऑर्किड की खोज किसी खजाने की खोज की तरह है। आपको पता नहीं होता कि आपको क्या मिलेगा। मुझे अपने काम में आने वाली चुनौती पसंद है। इसमें स्रोतों की जांच करना, सुराग ढूंढ़ना, संदेहों को खत्म करना शामिल है। हमारा काम कई चरणों में बंटा हुआ है, जिन्हें निम्नलिखित कदमों से समझा जा सकता है और इनके जरिये ऑर्किड की खोज को आसान बनाया जा सकता है:

पहला कदम: खोज के लिए स्थान की पहचान करना

अपने काम को शुरू करने से पहले, यह पता लगाना होता है कि फलां क्षेत्र में कौन सी प्रजातियां पहले ही पाई जा चुकी हैं। इसके लिए 'एटलस ऑफ लिविंग ऑस्ट्रेलिया' पर 'एक्प्लोर योर एरिया फंक्शन' का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बेहतरीन संसाधन है, जो आपको दस लाख से अधिक जैव विविधता रिकॉर्ड तक पहुंच प्रदान करता है।

आगे बढ़ने से पहले, अपनी खोज को "मोनोकॉट्स" (पत्ते वाले एक बीज के पौधे) और "ऑर्किडेसी" (ऑर्किड परिवार) तक सीमित करें। कई अभिलेखों में फोटो संलग्न हैं। ये आपको बताएंगे कि आपको क्या खोजना चाहिए।

दूसरा कदम: जंगलों में जाएं

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट के आसपास और सैकड़ों किलोमीटर अंतर्देशीय स्थानों पर ऑर्किड के रिकॉर्ड हैं। आप उन्हें जंगल, हीथलैंड, घास के मैदान और यहां तक कि रेगिस्तान में भी खोज सकते हैं - इसका एक उदाहरण डेजर्ट ग्रीनहुड, टेरोस्टाइलिस ज़ेरोफिला है।

आपको प्राकृतिक वनस्पतियों में समतल जमीन पर ऑर्किड मिलने की अधिक संभावना है। ऑस्ट्रेलियाई ऑर्किड मुख्य रूप से स्थलीय हैं यानी उनमें से ज्यादातर जमीन पर या जमीन के नीचे उगते हैं। दुनिया के अधिकतर हिस्सों में, अधिकांश ऑर्किड एपिफाइट्स हैं। एपिफाइट्स ऐसी प्रजातियां होती हैं जो अन्य पौधों के साथ उगती हैं। ये अधिकतर वर्षावनों के साथ पाए जाते हैं।

कई ऑस्ट्रेलियाई ऑर्किड हर साल केवल कुछ ही समय (दिनों से महीनों तक) जमीन के ऊपर आते हैं और फिर भूमिगत कंद के पीछे छिप जाते हैं। इस साल बारिश के चलते ऐसे ऑर्किड मिल रहे हैं जो वर्षों से नहीं देखे गए हैं। अन्य ऑर्किड सामान्य से बड़े और अधिक संख्या में होते हैं।

आप साल में लगभग किसी भी समय ऑर्किड खोज सकते हैं।

यह फूल अकसर वसंत ऋतु में उगता है। इस दौरान आप रंगीन कैलेडेनिया, ड्यूरिस और थेलीमित्रा देख सकते हैं। इन समान प्रजातियों की प्रजातियां गर्मियों में भी पाई जा सकती हैं। इस दौरान ही डिपोडियम, गैस्ट्रोडिया, पैराप्रासोफिलम और स्पिरंथेस प्रजातियां देखी जाती हैं।

आप जहां भी आर्किड खोजने जाएं, कृपया झाड़ियों से बचकर रहें।

तीसरा कदम: जिज्ञासा बनाए रखें, चीजों को ध्यान से समझें

ऑस्ट्रेलिया की जैव विविधता के दस्तावेजीकरण और संरक्षण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हर साल आर्किड की नयी प्रजातियों की खोज की जाती है। लिहाजा आपको अपनी खोज के दौरान जिज्ञासा को बनाए रखना तथा हर चीज को बहुत बारीकी से समझना होता है। इससे न केवल आपकी समझ विकसित होती है बल्कि यह आपके अध्ययन को गहराई देने में मददगार साबित होता है।

चौथा कदम: पौधों के फोटो खींचें, तोड़ने की जरूरत नहीं

ऑर्किड पर अध्ययन करने के लिए उसे तोड़कर अपने साथ लाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस उसकी अच्छी तरह से तस्वीरें लेनी होंगी, जिनके आधार पर आप अपने अध्ययन को अंजाम दे सकते हैं। दुनियाभर में ऑर्किड की 28 हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से लगभग 16 हजार प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया में मिलती हैं। वनस्पति संग्रहालय में प्रत्येक प्रजाति के नमूने सुरक्षित रखे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर नमूने ऑस्टेलियाई वनस्पति संग्रहालय में मौजूद हैं। लिहाजा खोज के दौरान अपने साथ ऑर्किड के नमूने लाने की जरूरत नहीं है।

पांचवां कदम: ऑर्किड प्रजाति को पहचानें और जानकारी साझा करें

आप विभिन्न तरीकों से इसकी पहचान के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपके रिकॉर्ड भी दूसरों (मेरे जैसे ऑर्किड पर काम करने वालों) के लिए भी सुलभ हो जाएंगे। विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग अपनी खोज की तस्वीरें 'आई नेचुरलिस्ट' या 'वाइल्ड ऑर्किड वॉच' पर अपलोड कर सकते हैं।

इस प्रकार, ऑर्किड के फूलों की खोज को आसान बनाया जा सकता है। साथ ही इसके जरिये अपना और दुनिया का ज्ञानवर्धन भी किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

विश्व अधिक खबरें

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

विश्वखुद ड्राइव कर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले गए प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, वीडियो

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया