लाइव न्यूज़ :

रोमन कैथलिक चर्च के बर्ताव से निराश हूं : जस्टिन ट्रूडो

By भाषा | Updated: June 5, 2021 10:30 IST

Open in App

टोरंटो, पांच जून (एपी) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से ‘‘बेहद निराश’’ हैं कि एक आवासीय विद्यालय में 215 बच्चों के अवशेष मिलने के बाद रोमन कैथलिक चर्च ने औपचारिक माफी नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि गिरजाघरों ने कनाडा में उनके द्वारा संचालित जातीय बोर्डिंग स्कूलों की पूर्व की प्रणाली में अपनी भूमिका को लेकर कोई सुधार भी नहीं किया है।

जिस संस्थान के परिसर में बच्चों के अवशेष मिले वह कभी देश का सबसे बड़ा आवासीय संस्थान था।

ट्रूडो ने गिरजाघर को बरसों की चुप्पी के बाद ‘‘आगे बढ़कर’’ जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

ट्रूडो ने कहा, ‘‘पिछले कई वर्षों में और अब कैथलिक चर्च के रुख को लेकर एक कैथलिक होने के नाते मुझे बेहद निराशा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब कई साल पहले मैं वेटिकन गया था तब मैंने पोप फ्रांसिस से इस घटना पर सीधे तौर पर आगे बढ़कर क्षमा मांगने, भूल स्वीकार करने, पुनर्निर्माण, रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया था। लेकिन हमें अब भी गिरजाघर संभवत: कनाडा में गिरजाघर से प्रतिरोध देखने को मिल रहा है।’’

ट्रूडो ने कहा कि गिरजाघर ‘‘खामोश’’ हैं और ‘‘इस पर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगर गिरजाघर खुद इन दस्तावेजों को जारी नहीं करते हैं तो सरकार के पास ऐसे ‘‘तरीके’’ हैं जिनका वह इस्तेमाल कर सकती है।

19वीं शताब्दी से 1970 के दशक तक कनाडा में 1,50,000 से अधिक फर्स्ट नेशन (जातीय मूल) के बच्चों को कनाडा के समाज के अनुरूप खुद को ढालने के लिए सरकार वित्तपोषित ईसाई स्कूलों में पढ़ना होता था।

कनाडा सरकार ने माना कि इन स्कूलों में बच्चों का शारीरिक एवं यौन शोषण होता था और मातृभाषा बोलने पर उनकी पिटाई होती थी।

हालांकि वेटिकन के प्रवक्ता ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।

वहीं, वेंकूवर के आर्कबिशप ने बुधवार को इस पर खेद जताया। यूनाइटेड, प्रेसबाइटेरियन और एंगलिकन गिरजाघरों ने भी उत्पीड़न में भूमिकाओं के लिए माफी मांगी है।

कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में टीकेमलप्स ते सेक्वेपेम फर्स्ट नेशन की प्रमुख रोजेन कैसिमिर ने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया के कामलूप्स में एक स्कूल में जमीन के भीतर सक्षम ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार की मदद से पता लगाने में पिछले महीने 215 बच्चों के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना