लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक साल के अंत तक छोड़ सकते हैं पद

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के निदेशक डॉ फ्रांसिस एस. कॉलिन्स ने कहा है कि वह साल के अंत तक पद छोड़ देंगे। कॉलिन्स ने 12 वर्षों तक इस अनुसंधान केंद्र का नेतृत्व किया और कोरोना वायरस जनित महामारी के दौरान सार्वजनिक तौर पर सूचनाएं साझा करने का काम किया।

द वाशिंगटन पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में 71 वर्षीय कॉलिन्स ने कहा, “ऐसा समय आता है जब एनआईएच जैसे संस्थान को वास्तव में एक नया दृष्टिकोण और नया नेतृत्व चाहिए होता है।” उन्होंने कहा, “अब वह समय आ गया है।” इस संबंध में एनआईएच की ओर से औपचारिक घोषणा मंगलवार को की जा सकती है।

वाशिंगटन पोस्ट और पॉलिटीको ने कॉलिन्स का साक्षात्कार सोमवार को प्रकाशित किया। मेरीलैंड के बेथेस्डा में स्थित एनआईएच, मानव एवं स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय का हिस्सा है और देश की चिकित्सा अनुसंधान एजेंसी है। इसके तहत दो दर्जन संस्थान और केंद्र काम करते हैं। एनआईएच का दावा है कि वह विश्व में जैव-औषधीय अनुसंधान का सबसे बड़ा समर्थक है।

कॉलिन्स को 2009 में ओबामा प्रशासन द्वारा निदेशक नियुक्त किया गया था और वह ट्रंप तथा बाइडन के प्रशासन में भी पद पर बने रहे। वह राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एकमात्र ऐसे निदेशक हैं जिन्होंने कई राष्ट्रपतियों के साथ काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला