लाइव न्यूज़ :

राजनयिक डोनाल्ड आर्मिन ब्लोम हो सकते हैं पाकिस्तान में अमेरिका के नए राजदूत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 08:46 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन राजनयिक डोनाल्ड आर्मिन ब्लोम को पाकिस्तान में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में नामित करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी की।

ब्लोम वर्तमान में ट्यूनीशिया में अमेरिका के राजदूत हैं और उनकी अरबी भाषा पर अच्छी पकड़ है।

इससे पहले, वह ट्यूनिस में लीबिया के विदेश कार्यालय में भी सेवाएं दे चुके हैं, यरुशलम में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत और अमेरिकी विदेश मंत्रालय में अरब प्रायद्वीप मामलों के कार्यालय के निदेशक के तौर पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में राजनीतिक सलाहकार, मिस्र की राजधानी काहिरा में अमेरिकी दूतावास में आर्थिक एवं राजनीतिक मामलों के मंत्री-सलाहकार के रूप में भी वह काम कर चुके हैं।

इनके अलावा, ब्लोम ने बगदाद में बहुराष्ट्रीय बल सामरिक संबंध प्रकोष्ठ में नागरिक सह-निदेशक, कुवैत दूतावास में राजनीतिक सलाहकार आदि पद पर भी सेवाएं दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला