वैश्विक स्तर पर महानतम अभिनेता थे दिलीप कुमार: लार्ड मेघनाद देसाई

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:57 IST2021-07-07T22:57:22+5:302021-07-07T22:57:22+5:30

Dilip Kumar was the greatest actor globally: Lord Meghnad Desai | वैश्विक स्तर पर महानतम अभिनेता थे दिलीप कुमार: लार्ड मेघनाद देसाई

वैश्विक स्तर पर महानतम अभिनेता थे दिलीप कुमार: लार्ड मेघनाद देसाई

लंदन, सात जुलाई ब्रिटिश भारतीय अर्थशास्त्री लार्ड मेघनाद देसाई ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें वैश्विक स्तर का महानतम अभिनेता बताया। कुमार का बुधवार को 98 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। अभिनेता की जीवनी “नेहरूज हीरो दिलीप कुमार” लिखने वाले लार्ड देसाई ने उन्हें अपनी शालीनता के लिए दुनियाभर में सम्मान पाने वाला अभिनेता बताया।

देसाई ने कहा, “ दिलीप कुमार न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि वैश्विक स्तर पर महानतम अभिनेता थे। वह पचास, साठ और सत्तर के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता थे।” उन्होंने कहा, “उनके अभिनय का तरीका, पहनावे का ढंग, चाल, शैली को साठ के दशक से फिल्म उद्योग में आने वाले कई युवा अभिनेताओं ने अपनाया। उन्हें नेहरू के भारत के विचार का प्रतिनिधित्व करने और शालीनता के लिए दुनियाभर से सम्मान मिला। अपने 50 साल लंबे करियर में उन्होंने हिंदी और बंगाली में साठ से अधिक फिल्मों में काम किया।”

अनिवासी भारतीय और उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने कहा कि कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dilip Kumar was the greatest actor globally: Lord Meghnad Desai

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे