लाइव न्यूज़ :

ट्रंप द्वारा रिकॉर्ड संभालकर नहीं रखे जाने के कारण दस्तावेजों के संकलन में आ रही है दिक्कत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 12:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जनवरी (एपी) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने में महज चंद दिन बचे हैं और ऐसे में उनके कार्यकाल के दस्तावेजों को संजोने का काम चल रहा है, लेकिन

ट्रंप द्वारा रिकॉर्ड को सही तरीके से संभालकर नहीं रखे जाने के कारण इनके संकलन में दिक्कत आ रही है।

ट्रंप के साथ कार्य कर चुके एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के नियम के प्रति लापरवाह रहे। उन्हें दस्तावेजों को बाहर फेंकने के पहले उन्हें फाड़ देने की आदत थी, जिसकी वजह से व्हाइट हाउस के कर्मियों को उन दस्तवेजों को टेप से चिपका कर जोड़ने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी।

व्हाइट हाउस के पूर्व दस्तावेज विश्लेषक सोलोमन लार्टे ने कहा, ‘‘ हमने कई बार उनसे ऐसा नहीं करने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया।’’

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक के दौरान दुभाषिये द्वारा लिखे नोट को भी जब्त कर लिया था, ट्रंप ने व्हाइट हाउस के अपने सहयोगी को भी बैठक में नोट लिखने पर फटकार लाई।

‘सोसाइटी फॉर हिस्टोरियंस ऑफ अमेरिकन फॉरेन रिलेशंस’ के रिचर्ड इम्मरमैन ने कहा, ‘‘ इस व्यवस्थागत खामी की वजह से इतिहासकारों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।’’

गौरतलब है कि राष्ट्रपति दस्तावेज कानून के तहत राष्ट्रपति अभिलेखागार की सलाह के बिना और कांग्रेस द्वारा अधिसूचित किए बिना कोई भी दस्तावेज नष्ट नहीं कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना