लाइव न्यूज़ :

सार्स-सीओवी-2 के अलग-अलग स्वरूपों के लक्षण संभवत: अलग-अलग होते हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 21, 2021 12:46 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 21 दिसंबर सार्स-सीओवी-2 के अलग-अलग स्वरूपों के मरीजों में संक्रमण के लक्षण संभवत: अलग-अलग होते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अमेरिका में सदर्न कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता यह जानना चाहते थे कि क्या विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के मरीजों में या अलग स्वरूप के मरीजों में कोविड-19 के लक्षण भी अलग-अलग हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रामित की चपेट में आने के साथ ही उत्पन्न लक्षणों की पहचान करने से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि मरीज किस स्वरूप से संक्रमित है, जिससे बीमारी के प्रसार को भी कम किया जा सकता है।

पत्रिका ‘पीएलओएस कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन में एक ‘मॉडल’ तैयार करके जनवरी से मई 2020 के बीच अमेरिका में 373,883 मामलों में लक्षण क्रम का अनुमान लगाने की कोशिश की गई।

अध्ययन में पाया गया कि अमेरिका में संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण चीन की तुलना में अलग थे, जहां रोगियों में पहला लक्षण बुखार, दूसरा खांसी और मतली या उल्टी एक सामान्य तीसरा लक्षण था। वहीं, अमेरिका में खांसी सबसे पहला सामान्य लक्षण और दस्त तीसरा लक्षण था।

ब्राजील, हांगकांग और जापान के अतिरिक्त डेटा का विश्लेषण कर अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि लक्षणों का अलग होना भौगोलिक क्षेत्र, मौसम या रोगी विशेषताओं से नहीं, बल्कि सार्स-सीओवी-2 के स्वरूप से जुड़ा था।

कोरोना वायरस का स्वरूप ‘डी614जी’, जिसके मामले 2020 की शुरुआत में अमेरिका अधिक सामने आ, उससे संक्रमित लोगों में सबसे पहला लक्षण खांसी होने का अनुमान है। वहीं, जैसे ही चीन के वुहान से ‘डी614जी’ स्वरूप जापान पहुंचा, तो उसमें लक्षण बदल गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि वायरस के उत्परिवर्तित होने के साथ ही लक्षण का क्रम बदल सकता है और इससे यह आशंका बढ़ जाती है कि ‘डी614जी’ स्वरूप अधिक फैल सकता है, क्योंकि इससे संक्रमित लोगों को बुखार होने से पहले खांसी होने की अधिक आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना