लाइव न्यूज़ :

नेपाल में सरकार में शामिल होने को लेकर प्रमुख मधेसी पार्टी में मतभेद उभरे

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:39 IST

Open in App

काठमांडू, चार जून प्रमुख मधेसी दल जनता समाजवादी पार्टी का एक धड़ा शुक्रवार को नेपाली मंत्रिमंडल में शामिल हो गया। इस कदम से प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली अल्पसंख्यक सरकार को मजबूती मिलने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार ओली ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है और जनता समाजवादी पार्टी से आठ मंत्रियों और दो राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है।

नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए जल्दी ही एक समारोह आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र महतो को उप प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट के अन्य सदस्यों में शरद सिंह भंडारी, लक्ष्मण लाल कर्ण, अनिल कुमार झा, चंदा चौधरी, इकबाल मियां, बिमल श्रीवास्तव और उमा शंकर अरगरिया शामिल हैं।

रेणुका गुरुंग और चंद्रकांता चौधरी को राज्य मंत्री बनाया गया है।

हालांकि पार्टी का उपेंद्र यादव नीत धड़ा नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-माओवादी केंद्र के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन में शामिल हो गया है। विपक्षी गठबंधन प्रधानमंत्री ओली द्वारा दूसरी बार प्रतिनिधि सभा को भंग करने और मध्यावधि चुनावों की घोषणा किए जाने का विरोध कर रहा है।

नेपाल में मधेसी दल मधेसियों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं। मधेसी लोग मुख्यत: तराई क्षेत्र के निवासी हैं। इस समुदाय के भारत के साथ मजबूत सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें