लाइव न्यूज़ :

शब्दकोश ‘मरियम वेबस्टर’ ने ‘वैक्सीन’ को चुना 2021 का शब्द

By भाषा | Updated: November 29, 2021 12:28 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 29 नवंबर (एपी) शब्दकोश ‘मरियम वेबस्टर’ ने ‘वैक्सीन’ (टीके) को 2021 का शब्द चुना है।

‘मरियम वेबस्टर’ के एडिटर-एट-लार्ज पीटर सोकोलोवस्की ने ‘एपी’ को सोमवार को होने वाली घोषणा से पहले बताया, ‘‘ 2021 में यह शब्द हम सभी के जीवन में सबसे अधिक मौजूद रहा। यह दो अलग-अलग कहानी बयां करता है। एक विज्ञान से जुड़ी, जो उस उल्लेखनीय गति को बयां करती है, जिससे टीके का निर्माण किया गया। साथ ही नीति, राजनीति और राजनीतिक संबद्धता को लेकर भी इसके संबंध में चर्चा जारी है। यह एक शब्द है, जो दो बड़ी कहानियां बयां करता है।’’

‘ऑक्सफोर्ड’ अंग्रेजी शब्दकोश को प्रकाशित करने वाले लोगों ने वर्ष के शब्द के रूप में ‘वैक्स’ का चयन किया था। वहीं, ‘मरियम-वेबस्टर’ ने पिछले साल ‘पैनडेमिक’ शब्द का चयन किया था, जो उसकी ऑनलाइन साइट पर सबसे अधिक खोजा गया।

सोकोलोवस्की ने कहा कि ‘पैनडेमिक’ अब पीछे छूटता जा रहा है और हम अब उसके प्रभावों को देख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका में दिसंबर में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिए जाने के बाद ‘मरियम वेबस्टर’ पर ‘वैक्सीन’ को 601 प्रतिशत अधिक खोजा गया। 2019 में, जब टीकों के बारे में बहुत कम बात हो रही थी, उसकी की तुलना ‘मरियम-वेबस्टर’ पर इस वर्ष ‘वैक्सीन’ शब्द को 1,048 प्रतिशत अधिक खोजा गया।

सोकोलोवस्की ने कहा कि असमान वितरण, टीका अनिवार्यता और ‘बूस्टर’ खुराक पर बहस के कारण भी इस शब्द में लोगों की रुचि बढ़ी है। साथ ही, टीका लगाने को लेकर लोगों में संकोच को लेकर भी इसकी लोकप्रियता बढ़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना