लाइव न्यूज़ :

वार्ता ने भारत-अमेरिका साझेदारी को और प्रगाढ़ किया है: जयशंकर

By भाषा | Updated: May 29, 2021 08:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत ने सामरिक साझेदारी को और प्रगाढ़ किया है और सहयोग के द्विपक्षीय एजेंडे को विस्तार दिया है।

अमेरिका की यात्रा पर आए जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने ऑस्टिन और ब्लिंकन के साथ बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘आज की बातचीत ने सामरिक साझेदारी को और प्रगाढ़ किया है और सहयोग के हमारे द्विपक्षीय एजेंडे को विस्तार दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात कर खुशी महसूस कर रहा हूं। द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। हिंद-प्रशांत, क्वाड, अफगानिस्तान, म्यांमा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिकी टीका साझेदारी पर भी चर्चा की जिसका मकसद टीके तक पहुंच को व्यापक बनाना और आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिए कार्यकारी सहायक मंत्री डीन थॉम्प्सन ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि जयशंकर की यात्रा भारत के साथ संबंधों की गहराई को दिखाती है जिसे अमेरिकी प्रशासन क्षेत्र में और विश्व भर में सबसे अहम साझेदारी मानता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ब्लिंकन और जयशंकर के बीच आज हुई बैठक साझेदारी के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता और आने वाले वर्षों में इसका और प्रगाढ़ होना दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा