लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की जांच के लिए खास चिप विकसित, फोन पर मिल जाता है परिणाम

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 फरवरी वैज्ञानिकों ने टिकट के आकार की एक खास चिप विकसित की है जो कोविड-19 की जांच को आसान बना देगी और 55 मिनट से भी कम समय में स्मार्टफोन पर नतीजे मिल जाएंगे।

अमेरिका में ‘राइस यूनिवर्सिटी’ के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित माइक्रोफ्लूइडिक चिप उंगली से लिए गए खून के नमूने में सार्स कोव-2 के न्यूक्लियोकैप्सिड (एन) का विश्लेषण करती है।

शोध पत्रिका ‘एसीएस सेंसर्स’ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक चिप उंगली पर सुई चुभाकर लिए गए रक्त सीरम से सार्स कोव2 न्यूक्लियोकैप्सिड (एन) प्रोटीन की सांद्रता को मापता है जो कि कोविड-19 का एक बायोमार्कर है।

नैनोबीड्स चिप में सार्स कोव- 2 एन प्रोटीन को बांधता है और इसे एक विद्युत रासायनिक संवेदक तक पहुँचाता है जो बायोमार्कर की मात्रा का पता लगाता है।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच की तुलना में जांच का यह तरीका बहुत आसान है।

अध्ययनकर्ता पीटर लिलीहोज ने कहा, ‘‘आप जांच से संबंधित समूची प्रक्रिया एक ही जगह पर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना भी आसान है। इसमें लैबोरेट्री की भी जरूरत नहीं होती।’’

विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने पिछले साल मलेरिया का पता लगाने के लिए ‘माइक्रोनीडल पैच’ को विकसित किया था।

जांच के लिए अध्ययनकर्ताओं ने स्वस्थ लोगों और कोविड-19 से संक्रमित लोगों के खून के नमूनों से इसकी पड़ताल की।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि अधिकतम 55 मिनट में माइक्रोचिप सार्सकोव2 एन प्रोटीन का पता लगा लेती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला