लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्टफोन से लार के नमूने के अध्ययन का तरीका विकसित

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:36 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 12 दिसंबर वैज्ञानिकों ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्टफोन से लार के माध्यम से पता लगाने वाली तकनीक विकसित की है जिससे अधिक संसाधनों के बिना 15 मिनट में नतीजा आ सकता है।

पत्रिका ‘साइंस एडवांसेस’ में प्रकाशित इस नयी प्रणाली में रोगी के नमूने में वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए स्मार्टफोन के साथ एक फ्लोरसेंस माइक्रोस्कोप उपकरण लगाया जाता है।

अमेरिका के ट्यूलेन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के बो निंग समेत वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित 12 लोगों की जांच के लिए सीआरआईएसपीआर/सीएएस12ए अणुओं का इस्तेमाल किया। इसे स्मार्टफोन से देखा गया।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार यह तकनीक भलीभांति स्थापित आरटी-पीसीआर पद्धति की तरह ही प्रभावी हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा, ‘‘हमारा मानना है कि स्मार्टफोन का यह प्लेटफॉर्म कोविड-19 की जांच की क्षमता को तेजी से बढ़ाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना