लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन के जरिये कोविड-19 की सस्ती, शीघ्र जांच की अनूठी पद्धति विकसित

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:26 IST

Open in App

लंदन, 24 जून कोविड-19 का पता लगाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी किफायती पद्धति विकसित की है, जिसमें स्टमार्टफोन की स्क्रीन से लिये गये नमूनों की जांच कर संक्रमण का सटीक और शीघ्रता से पता लगाया जा सकता है।

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं ने स्मार्टफोन की स्क्रीन से लिए स्वाब का विश्लेषण किया।

उन्होंने पाया कि नाक के स्वाब वाली पीसीआर जांच में संक्रमित पाये गये लोग स्मार्टफोन स्क्रीन से लिये गये स्वाब की जांच में भी संक्रमित पाये गये।

नयी पद्धति के बारे में मंगलवार को जर्नल ई-लाइफ में बताया गया है। इस पद्धति ने 81 से 100 प्रतिशत संक्रमित लोगों के स्मार्टफोन पर वायरस की मौजूदगी का पता लगाया, जो एक सटीक जांच साबित हो सकती है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस पद्धति के तहत नमूने एकत्र करने में एक मिनट से भी कम समय लगता है और इसमें मेडिकल कर्मी की भी जरूरत नहीं पड़ती।

यूसीएल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थलमोलॉजी के रोद्रिगो यंग ने कहा, ‘‘कई लोगों की तरह, मैं भी खासतौर पर कम आय वाले देशों में महामारी के सामाजिक और आर्थिक्र प्रभावों को लेकर चिंतित था। ’’

उन्होंने कह कि यह पद्धति न सिर्फ कोविड-19 की व्यापक स्तर पर जांच को आसान बनाएगी, बल्कि इसका उपयोग भविष्य में महामारी को रोकने में भी किया जा सकेगा। इस पद्धति के तहत जांच के लिए डायग्नोसिस बायोटेक द्वारा एक मशीन बनाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला