लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में फिलहाल रिलीज नहीं होगी देव पटेल की 'द ग्रीन नाइट'

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:01 IST

Open in App

लंदन, 23 जुलाई हॉलीवुड अभिनेता देव पटेल की आगामी फिल्म 'द ग्रीन नाइट' फिलहाल ब्रिटेन में रिलीज नहीं होगी। फिल्म की निर्माता कंपनी ए24 ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

समाचार वेबसाइट इंडीवायर ने यह जानकारी दी। फिल्म के रिलीज होने की अगली तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अमेरिका में यह फिल्म तय समय के मुताबिक 30 जुलाई को ही रिलीज होगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 19 जुलाई को देश में “फ्रीडम डे“ की घोषणा करते हुए इंग्लैंड को पूरी तरह से खोलने के साथ सिनेमाघरों को भी दोबारा खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन देश में प्रति दिन कोविड-19 के नये मामलों में इजाफा हो रहा है और जॉनसन स्वयं पृथकवास में हैं। ब्रिटेन में 22 जुलाई को कोविड-19 के 39 हजार नये मामले सामने आए।

'द ग्रीन नाइट' का निर्देशन डेविड लॉरी ने किया है। फिल्म में देव पटेल सर गवैन की भूमिका में दिखाई देंगे। अभिनेता राल्फ इनसन ने ग्रीन नाइट की भूमिका निभाई है जबकि सीन हैरिस ने किंग आर्थर और एलीशिया विकेंडर ने एस्सेल की भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा