लाइव न्यूज़ :

देउबा कैबिनेट का विस्तार एक हफ्ते में होगा: सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता ने कहा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:26 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 17 सितंबर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा नीत नेपाल सरकार मंत्रिपरिषद में विस्तार के साथ एक हफ्ते में पूर्ण आकार ले लेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सत्ता में आने के दो महीने बाद भी प्रधानमंत्री देउबा पांच पार्टियों के सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच सत्ता साझेदारी बातचीत लंबित रहने के चलते मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं कर सके हैं।

वर्तमान में देउबा पांच मंत्रियों के साथ सरकार चला रहे हैं और खुद 17 मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

काठमांडू के आलोकनगर-बनेश्वर इलाके में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत समाजवादी) के नवगठित केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन करते हुए पार्टी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने कहा, ‘‘देउबा कैबिनेट एक हफ्ते में पूर्ण आकार ले लेगा। ’’

सत्तारूढ़ गठबंधन में नेपाली कांग्रेस, सीपीएन (एकीकृत समाजवादी), जनता समाजवादी पार्टी और सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा