लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद टाइम्स स्क्वायर पर होगा शो : न्यूयॉर्क मेयर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:04 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 30 दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बावजूद न्यूयॉर्क सिटी में स्थित टाइम्स स्क्वायर पर तय योजना के अनुसार नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित होगा। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी बलेसियो ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

मेयर बलेसियो ने टेलीविजन समाचार चैनल एनबीसी के “टुडे“ नामक शो पर कहा, “ हम यह दिखाना चाहते हैं कि हम तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही हम पूरे विश्व को भी यह संदेश देना चाहते हैं कि तमाम चुनौतियों के बावजूद न्यूयॉर्क सिटी आगे बढ़ रही है।”

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल नववर्ष की पूर्व संध्या पर टाइम्स स्क्वायर पर लोगों को आने की मनाही थी। इस बार शहर के अधिकारियों ने कहा है कि कोविड-19 का संपूर्ण टीकाकरण कराने वाले सीमित लोगों की संख्या के साथ नववर्ष का उत्सव मनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी बलेसियो शुक्रवार को अपने पद से सेवानिवृत हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा