लाइव न्यूज़ :

पांच दिन के संघर्ष विराम के बावजूद तुर्की ने सीरिया पर की बमबारी, अमेरिका बोला- पहला दिन सकारात्मक रहा!

By भाषा | Updated: October 19, 2019 10:40 IST

हैरत की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही 5 दिनों तक युद्धविराम का समझौता होने की जानकारी दी थी।

Open in App

पांच दिन के संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद तुर्की ने सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में शुक्रवार को जबर्दस्त बमबारी की जिसमें 14 नागरिकों की मौत हो गई। तुर्की के राष्ट्रपति रिजेब तैय्यप अर्दोआन ने धमकी दी है कि बमबारी और बढ़ेगी। हैरत की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही 5 दिनों तक युद्धविराम का समझौता होने की जानकारी दी थी।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी सीरिया में तुर्की और कुर्द लड़ाकों के बीच की लड़ाई में तय किए गए पांच दिन के संघर्षविराम में पहला दिन सकारात्मक रहा। उन्होंने ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में हुई बैठक के बाद कहा, ‘‘आज कुछ गतिविधि हुई, लेकिन हमने सकारात्मकता भी देखी।’’ हालांकि उत्तरी सीरिया में अब भी अलग-अलग स्थानों पर छिट-पुट संघर्ष जारी है लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री का कहना है कि संघर्षविराम शुरू हो चुका है।

अमेरिका के अनुरोध पर तुर्की ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की थी। दरअसल कुर्द सीमा से लगे क्षेत्र में कुर्द बलों को 32 किलोमीटर पीछे जाने को कहा गया है। संघर्षविराम की यह समय सीमा मंगलवार रात तक है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को चेताया कि कुर्द बल ‘‘सुरक्षित क्षेत्र’’ से नहीं हटे तो सीरिया में उनके खिलाफ तुर्की फिर से अपना अभियान शुरू करेगा।

टॅग्स :सीरियातुर्कीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?