लाइव न्यूज़ :

तालिबान के शांति संकल्प के बावजूद अफगानों को क्रूर शासन की वापसी का डर

By भाषा | Updated: August 15, 2021 23:42 IST

Open in App

इस्तांबुल, 15 अगस्त (एपी) काबुल की दहलीज पर खड़े तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में शांति के नए युग का वादा किए जाने के बावजूद आम अफगानों के दिलों में क्रूर शासन की वापसी का डर घर करने लगा है।

तमाम लोगों को डर है कि तालिबान उन सभी अधिकारों को समाप्त कर देगा जो पिछले करीब दो दशक में कड़ी मशक्कत से महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय ने हासिल किए थे। साथ ही पत्रकारों और गैर-सरकारी संगठनों के काम करने की आजादी पर भी पाबंदी लगायी जा सकती है।

तालिबान के रविवार तड़के काबुल पहुंचने के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें एक ब्यूटी पार्लर का मालिक महिलाओं की तस्वीर वाले पोस्टरों को पेंट कर रहा है। वहीं, युवा जींस और टी-शर्ट बदलकर पारंपरिक सलवार-कमीज पहनने के लिए अपने घरों को भागते दिख रहे हैं।

हेरात शहर के एक एनजीओ के साथ काम करने वाली 25 वर्षीय युवती ने कहा कि लड़ाई के चलते वह कई सप्ताह तक घर से नहीं निकली। इस शहर पर पिछले सप्ताह तालिबान ने कब्जा जमा लिया था।

हेरात से फोन पर बातचीत में युवती ने कहा, '' मैं तालिबानी लड़ाकों का सामना नहीं करना चाहती। उनके बारे में मेरे मन में अच्छा अहसास नहीं है। कोई भी महिलाओं और लड़कियों के बारे में तालिबान के नजरिए को नहीं बदल सकता, वे अब भी चाहते हैं कि महिलाएं घर में ही रहें। मुझे नहीं लगता की मैं बुर्का पहनने के लिए तैयार हूं।''

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि तालिबान लगातार पत्रकारों को धमकी देने और बंधक बनाने का काम करता है, खासकर ऐसी महिलाओं और पत्रकारों को जो तालिबान की गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?