लाइव न्यूज़ :

किम की धमकी के बावजूद ट्रंप का रुख नरम, बोले- मिला है एक ‘‘सकारात्मक पत्र’’

By भाषा | Updated: August 10, 2019 10:42 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से उन्हें एक ‘‘सकारात्मक पत्र’’ मिला है। उन्होंने कहा कि किम के साथ उनके संबंध अच्छे हैं।

Open in App

वॉशिंगटन, 10 अगस्तः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से उन्हें एक ‘‘सकारात्मक पत्र’’ मिला है। उन्होंने कहा कि किम के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। ट्रम्प ने हालांकि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि पत्र में क्या लिखा है। उन्होंने कहा कि वह किम के साथ एक और बैठक करेंगे। ट्रम्प और किम पिछली गर्मियों से अभी तक तीन बार मुलाकात कर चुके हैं, जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण का मुद्दा हमेशा प्रमुख रहा है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हम एक और बैठक करेंगे। उन्होंने मुझे एक बेहद सुंदर, शुरू से लेकर अंत तक बेहद सुंदर, तीन पन्नों का पत्र लिखा है। यह पत्र काफी सकारात्मक है।’’ ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता मिसाइल प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे एक बेहतरीन पत्र दिया है। मैं आपको उसे जरूर देना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता, मुझे नहीं लगता कि यह उचित होगा। वह बेहद निजी पत्र है। यह बेहतरीन पत्र है। उन्होंने इस बारे में बताया कि वह (किम) क्या कर रहे हैं। वह प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। यह जो हम कर चुके हैं उसकी तुलना में बेहद छोटा प्रक्षेपण हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किम प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। उन्होंने पत्र में इसका जिक्र किया है, लेकिन वह उत्तर कोरिया के लिए अच्छा भविष्य भी देखते हैं। हम देखेंगे कि यह कैसे संभव होता है।’’ ट्रम्प ने कहा कि उत्तर कोरिया में कोई परमाणु प्रक्षेपण नहीं किया गया, केवल मध्यम गति का मिसाइल प्रक्षेपण किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण नहीं किया। ना लंबी गति की मिसाइल।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पत्र एक व्यक्ति द्वारा उन्हें निजी तौर पर पहुंचाया गया और उसे ‘‘किसी अन्य ने हाथ नहीं लगाया’’।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल