लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मुठभेड़ में वांछित आतंकवादी मारा गया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:03 IST

Open in App

मुल्तान, 11 अप्रैल (एपी) पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में आतंकवाद रोधी पुलिस के साथ मुठभेड़ में देश के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक मारा गया।

पुलिस अधिकारी काशिफ हुसैन ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के तीन साथी मुठभेड़ के दौरान हथियार और गोला बारूद मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान नियाज़ उर्फ ज़ीशान के रूप में हुई है।

हुसैन ने कहा कि यह आतंकी पंजाब प्रांत के अटक जिले के हाज़रो इलाके में पाकिस्तानी तालिबान समूह ‘तहरीक-ए-तालिबान’ से जुड़ा था।

उन्होंने बताया कि नियाज़ का संबंध प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्कर-ए-झांगवी से भी था।

हुसैन ने कहा कि नियाज़ क्षेत्र में कई हमलों के सिलसिले में वांछित था जिनमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो हुई। उसके सिर पर 40,000 डॉलर का इनाम था।

उन्होंने कहा कि नियाज़ 2015 में एक आत्मघाती हमले की योजना बनाने में शामिल था जिसमें पंजाब प्रांत के तत्कालीन गृह मंत्री शूजा खानज़ादा, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब