लाइव न्यूज़ :

सभी सातों द्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर विजय की चाहत: झांग होंग

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:30 IST

Open in App

काठमांडू, 31 मई (एपी) दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाले चीन के दृष्टिहीन पर्वतारोही झांग होंग ने सोमवार को कहा कि वह सभी सातों द्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ना चाहते हैं और फिर वह उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव जाना चाहते हैं।

झांग होंग एवरेस्ट फतह करने वाले एशिया के पहले और दुनिया के तीसरे दृष्टिहीन पर्वतारोही हैं। अपने गाइड और शेरपाओं की मदद से वह 24 मई को एवरेस्ट पर पहुंचे और फिर सुरक्षित काठमांडू लौट आए।

उन्होंने कहा कि वह दृष्टिहीन अमेरिकी पर्वतारोही एरिक वीनमायेर से प्रभावित हैं जिन्होंने 2001 में एवरेस्ट फतह की थी।

वीनमायेर के बाद ऑस्ट्रिया के एक दृष्टिहीन पर्वतारोही ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की थी।

झांग ने कहा, ‘‘अगले कुछ वर्षों में, मैं विश्व में सातों द्वीपों की सातों सबसे ऊंची चोटियों पर जाना चाहता हूं, और फिर इसके बाद उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव जाने की चाहत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं यहां बैठकर एरिक (वीनमायेर) के बारे में सोच रहा हूं जिनसे मुझे इस तरह का सपना देखने की प्रेरणा मिली, और अंतत: मैंने यह कर दिया।’’

झांग 21 साल की उम्र में ग्लूकोमा की वजह से दृष्टिहीन हो गए थे। वह तिब्बत में एक अस्पताल में काम करते हैं और अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल