बर्लिन में प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन, हिरासत में लिए जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:50 IST2021-08-02T15:50:30+5:302021-08-02T15:50:30+5:30

Demonstrations in Berlin despite restrictions, one person dies after being detained | बर्लिन में प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन, हिरासत में लिए जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत

बर्लिन में प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन, हिरासत में लिए जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत

बर्लिन, दो अगस्त (एपी) जर्मनी में कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए गए सरकार के कदमों से असंतुष्ट लोगों को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद 49 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बर्लिन पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को मिट्टे जिला में अधिकारी जब व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच कर रहे थे तब उसने अपने हाथ में और सीने में सिहरन की शिकायत की थी। कोविड-19 को लेकर आधिकारिक पाबंदी के बावजूद जिले में हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने एंबुलेंस के आने तक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया और उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदर्शन कर रहे करीब 600 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने सप्ताहांत में विभिन्न प्रदर्शनों पर रोक लगा दी थी, लेकिन बर्लिन में प्रदर्शनकारियों ने इस प्रतिबंध की अवहेलना की। बर्लिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए रविवार को दो हजार से अधिक अधिकारियों को तैनात किया था। विभाग ने बताया कि इन अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने ‘‘ बदसलूकी की और उन पर हमला किया।’’

बर्लिन पुलिस ने कहा, ‘‘ उन्होंने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और हमारे सहयोगियों को खींचने की कोशिश की। इसलिए अधिकारियों को परेशान करने वालों पर बल प्रयोग करना पड़ा।’’

जर्मनी की मीडिया के अनुसार, रविवार शाम तक पुलिस ने करीब 600 लोगों को हिरासत में ले लिया था और प्रदर्शनकारी तब भी शहर में रैली कर रहे थे।

गौरतलब है कि इस रविवार को जर्मनी में कोविड-19 के 2,097 नए मामले सामने आए थे जो, गत रविवार को सामने आए नए मामलों से 500 से अधिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Demonstrations in Berlin despite restrictions, one person dies after being detained

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे