लाइव न्यूज़ :

ईरान में पानी की किल्लत को लेकर लोगों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:25 IST

Open in App

दुबई, 26 जुलाई (एपी) दक्षिण-पश्चिमी ईरान में पानी की किल्लत को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कई लोगों ने सोमवार को तेहरान की एक प्रमुख सड़क पर मार्च किया।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारी जमूहरी इस्लामी एवेन्यू की ओर मार्च करते और पुलिस से इस प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और इसके खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारी अपने-अपने घरों की ओर लौट गए। हाल के समय में ईरान की राजधानी तेहरान में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

ईरान की अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार और पैदल चल रहे पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने “तानाशाह को मौत दो“ जैसे नारे भी लगाए। ईरान में इस तरह की नारेबाजी करने के लिए प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा भी चलाया जा सकता है। गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खेमनेई के निर्देश पर ही वहां की चुनी हुई सरकार काम करती है।

ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत में पानी की भारी किल्लत को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या अधिक है। ईरान में भयंकर सूखे के कारण पानी की आपूर्ति में काफी गिरावट देखी जा रही है। देश में बिजली की समस्या भी एक बड़ा मुद्दा है। ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच तेल उद्योग के हजारों कर्मचारियों ने बेहतर वेतन की मांग को लेकर हड़ताल कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला