लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ता की हत्या के बाद इराक में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 10, 2021 09:12 IST

Open in App

बगदाद, 10 मई (एपी) इराक में एक जाने-माने कार्यकर्ता की हत्या के बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों ने कर्बला में ईरान के वाणिज्य दूतावास के बाहर खड़े कई वाहनों में आग लगा दी।

इराक में अक्टूबर 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता एहाब वाज्नी की उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस अधिकारियों और इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो के अनुसार, कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्बला में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़कों और पुलों को जाम कर दिया और टायर जलाए। इसके बाद रविवार रात, कई प्रदर्शनकारी ईरान के वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्रित हुए और इमारत के सामने टायर जलाए और बाहर खड़े कई वाहनों में भी आग लगा दी।

बगदाद और इराक के दक्षिण में शिया बहुल प्रांतों में नवम्बर 2019 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं देखने को मिली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात