लाइव न्यूज़ :

सूडान में असैन्य शासन की मांग को लेकर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 1, 2021 14:00 IST

Open in App

खारतूम (सूडान), एक अक्टूबर (एपी) सूडान में हजारों लोगों ने राजधानी खार्तूम की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को असैन्य सरकार की मांग की और अभी सत्तासीन जनरलों पर लोकतंत्र के हस्तांतरण में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया। वहीं, सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे।

सूडान में 2019 से ही अंतरिम संयुक्त असैन्य-सैन्य सरकार का शासन है। सेना ने उस साल अप्रैल में लंबे समय तक सत्ता में रहे निरंकुश उमर अल-बशीर के शासन के खिलाफ चार महीनों तक चले व्यापक प्रदर्शन के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। अल-बशीर को सत्ता से बेदखल करने के महीनों बाद सत्तारूढ़ जनरलों ने प्रदर्शनकारी आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाले नागरिकों के साथ सत्ता साझा करने पर सहमति जतायी थी।

सूडान की प्रोफेशनल्स एसोसिएशन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘इन प्रदर्शनों का उद्देश्य सूडान के लोकतांत्रिक हस्तांतरण की रक्षा करना है और सैन्य परिषद के साथ कोई भी साझेदारी समाप्त किए बगैर इसे हासिल करने का कोई रास्ता नहीं है।’’

सूडान के अंतरिम प्राधिकारियों ने गत सप्ताह कहा था कि उन्होंने सेना के भीतर तख्तापलट की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने इस कदम के लिए अल-बशीर के वफादारों को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद से ही असैन्य और जनरलों के बीच तनाव बढ़ गया है।

प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को सूडान के झंड़े लहराए और लोकतंत्र समर्थक नारे लगाए। उन्होंने सेना पर नागरिकों को सत्ता हस्तांतरण करने पर अपने पैर पीछे खींचने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा