लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों ने की इस्तीफे की मांग

By भाषा | Updated: December 13, 2020 09:21 IST

Open in App

यरूशलम,13दिसंबर (एपी) इजराइल में भ्रष्टाचार और कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों से नाराज हजारों लोगों ने देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

यहां प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर करीब दो हजार लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। तेज ठंड के कारण प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या हाल के दिनों में कम हुई है।

प्रदर्शनकारी ‘‘जाओ’’ और ‘‘कानून की नजर में सब बराबर हैं’’ जैसे नारों वाली तख्तियां लिए थे।

लोगों की मांग है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने के कारण नेतन्याहू को इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने लोगों का भरोसा खो दिया है, उन पर धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप हैं और वह ठीक से देश नहीं चला पा रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। नेतन्याहू के खिलाफ ये मामले मीडिया दिग्गजों और अरबपति सहयोगियों से जुड़े घोटाले के कई मामलों से संबंधित हैं।

प्रदर्शनों ने नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीसरी बार लॉकडाउन लग सकता है और इन सब से प्रधानमंत्री की लोकप्रियता में कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल