लाइव न्यूज़ :

महाभियोग जांच में डेमोक्रेट को मिली बड़ी जीत, अमेरिका अदालत ने न्याय विभाग को रूस मामले में दिया ये आदेश

By भाषा | Updated: October 26, 2019 14:26 IST

व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन समर्थकों ने तर्क दिया कि औपचारिक वोट के बिना महाभियोग गैरकानूनी है। न्याय विभाग ने यह तर्क दिया था कि महाभियोग “न्यायिक कार्यवाही” के योग्य नहीं है। न्यायाधीश ने न्याय विभाग के इस तर्क को भी खारिज कर दिया। एपी Shubhansi कृष्ण शाहिद शाहिद

Open in App
ठळक मुद्देरूस मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मूलर द्वारा की गई जांच से जुड़ी गुप्त जानकारियां सदन को देने का आदेश दिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जांच में इस्तेमाल करने के लिए हासिल करना चाहती था।

अमेरिका की एक अदालत ने न्याय विभाग को रूस मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मूलर द्वारा की गई जांच से जुड़ी गुप्त जानकारियां सदन को देने का आदेश दिया है। इस अदालती फैसले को डेमोक्रेट पार्टी की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जो इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जांच में इस्तेमाल करने के लिए हासिल करना चाहती था।

आदेश में मुख्य अमेरिकी जिला न्यायाधीश बेरिल हॉवेल ने विभाग को 30 अक्टूबर तक जानकारियां उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग निर्णय की समीक्षा कर रहा है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट्स को वह सबूत हाथ लगी है, जिसमें दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन और अन्य डेमोक्रेट नेताओं के खिलाफ जांच के लिए यूक्रेन से करार करने का प्रयास किया था।

मूलर से प्राप्त जानकारियां वर्ष 2016 के चुनावों में ट्रंप के खिलाफ नए सबूत मुहैया कर सकती है। यह खुलासा इस महाभियोग के मामले को और मजबूत कर देगा। न्याय विभाग के अनुसार यह इन जानकारियों वाले दस्तावेजों का एकमात्रा हिस्सा है, जहां तक सांसदों की पहुंच नहीं थी।

व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन समर्थकों ने तर्क दिया कि औपचारिक वोट के बिना महाभियोग गैरकानूनी है। न्याय विभाग ने यह तर्क दिया था कि महाभियोग “न्यायिक कार्यवाही” के योग्य नहीं है। न्यायाधीश ने न्याय विभाग के इस तर्क को भी खारिज कर दिया। एपी Shubhansi कृष्ण शाहिद शाहिद

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल