लाइव न्यूज़ :

साइबर सुरक्षा तंत्र को विभाजित करने की पेंटागन की योजना की डेमोक्रेट ने की आलोचना

By भाषा | Updated: December 20, 2020 08:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 दिसंबर (एपी) पेंटागन ने उस व्यवस्था को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है जिसमें एक ही सैन्य अधिकारी देश की दो मुख्य साइबर सुरक्षा संस्थाओं का नेतृत्व करता है, लेकिन एक वरिष्ठ डेमोक्रेट ने इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा है कि अमेरिका के सरकारी कंप्यूटर तंत्र पर बड़े स्तर पर साइबर हमले के बीच यह कदम चिंताजनक है।

संसद की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष एडम स्मिथ ने कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें अमेरिकी साइबर कमान को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से अलग करने के पेंटागन के तरीके पर आपत्ति है।

वर्तमान में दोनों एजेंसियों की अगुवाई सैन्य जनरल पॉल नाकासोने करते हैं।

स्मिथ ने पत्र में लिखा, ‘‘इस तरह की कार्रवाई का हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर, विशेष रूप से ऐसे समय में गहरा असर हो सकता है, जब अमेरिका इस देश के इतिहास के सबसे खतरनाक साइबर हमले का सामना कर रहा है।’’

इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा था कि साइबर हमले के पीछे ‘साफतौर पर’ रूस का हाथ लगता है। वहीं निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बिना किसी प्रमाण के कहा था कि साइबर हमले के पीछे रूस नहीं, चीन हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला