लाइव न्यूज़ :

डेमोक्रेट सांसदों ने 1.9 लाख करोड़ डॉलर की कोविड-19 राहत योजना में से आधी राशि को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:30 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 12 फरवरी (एपी) डेमोक्रेट सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के 1.9 लाख करोड़ डॉलर की कोविड-19 राहत योजना में से आधी राशि को बृहस्पतिवार को सदन की समिति के माध्यम से मंजूरी दे दी जिससे लाखों अमेरिकी नागरिकों को 1400 डॉलर के भुगतान एवं अन्य पहल का रास्ता साफ हो गया है।

वहीं रिपब्लिकन पार्टी ने इसे काफी खर्चीला, आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला और भेदभावपूर्ण बताया है।

‘द वेज एंड मीन्स कमेटी’ ने बाइडन के प्रस्ताव में 940 अरब डॉलर की राशि को 18 के मुकाबले 25 वोट से मंजूरी दे दी। बुधवार को ‘एजुकेशन एवं लेबर कमेटी’ ने अगले पांच वर्षों के लिए न्यूनतम मजदूरी की राशि को 7.25 डॉलर से बढ़ाकर 15 डॉलर प्रति सप्ताह किए जाने को मंजूरी दी थी।

न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए जाने के बारे में पूछने पर सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा, ‘‘हां,मंजूरी मिल गई है। हम उसके लिए काफी गौरवान्वित हैं।’’

सदन के विधेयक के मार्फत राज्य एवं स्थानीय सरकारों को, टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने, बेरोजगारी भत्ते देने तथा संघीय स्वास्थ्य देखभाल में सहयोग के लिए अरबों रुपये सहायता के तौर पर मिल सकेंगे। डेमोक्रेट नेताओं को उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक सदन में इसे सीनेट की मंजूरी से पारित कर दिया जाएगा और मार्च के मध्य तक बाइडन के कार्यालय से विधेयक को मंजूरी मिल जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा