लाइव न्यूज़ :

लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा: अमेरिकी राजनयिक

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:40 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित एक शीर्ष राजनयिक ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा और लगभग 10 लाख रोहिंग्या को शरण देने के लिए अमेरिका बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार की उदारता की सराहना करता है।

पीटर डी हास ने बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत के रूप में अपने नाम की पुष्टि की सुनवाई के दौरान विदेश संबंध मामलों से संबंधित सीनेट की समिति से कहा कि अमेरिका लगभग पांच दशक से बांग्लादेश का एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा और अगर मेरे नाम की पुष्टि हो जाती है तो मैं ऐसी नीतियों को आगे बढ़ाऊंगा जो बांग्लादेश के साथ हमारे संबंध को प्रगाढ़ बनाएंगी और मुक्त, खुले, परस्पर और सुरक्षित क्षेत्र को बढ़ावा देंगी।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आर्थिक विकास, शांति बनाने, जलवायु संकट से निपटने, सार्वजिक स्वास्थ्य और रोहिंग्या शरणार्थी के मुद्दे के स्थायी समाधान खोजने पर मिलकर काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देगा इंडिगो, 500 करोड़ का मुआवजा और रिफंड पर कर रहा फोकस

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

भारतKerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

क्राइम अलर्टBareilly Double Murder Case: प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में लड़की के पिता-चाचा को उम्रकैद, मां को 7 साल की सजा

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

विश्वभारत पर लगाए गए 50% टैरिफ खत्म किया जाए, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 3 सदस्यों ने रखा प्रस्ताव; ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

विश्वनई टीम की घोषणा, सौरिन पारिख की जगह श्रीकांत अक्कापल्ली होंगे अध्यक्ष, देखिए पूरी कार्यकारिणी