लाइव न्यूज़ :

डेमोक्रेटिक सीनेटर मन्चिन ने सामाजिक एवं पर्यावरण विधेयक के समर्थन से इंकार किया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 22:59 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 दिसंबर (एपी) अमेरिका में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर जो मन्चिन ने रविवार को कहा कि वह अपनी पार्टी के दो खरब डॉलर के सामाजिक एवं पर्यावरण विधेयक का समर्थन नहीं कर सकते।

मन्चिन ने फॉक्स न्यूज से कहा कि उन्होंने सदैव इस बात को स्पष्ट किया है कि इस विधेयक को लेकर उनकी अपनी चिंताएं हैं और अब लगभग साढ़े पांच महीने की चर्चा और विचार-विमर्श के बाद ''मैं इस विधेयक को जारी रखने के पक्ष में वोट नहीं कर सकता।''

हालांकि, व्हाइट हाउस की तरफ से मन्चिन की इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

सीनेटर मन्चिन के बयान के बाद माना जा रहा है कि विधेयक के पारित नहीं होने की सूरत में डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रगतिशील और उदारवादियों के बीच वैचारिक मतभेद और गहरे हो सकते हैं।

वेस्ट वर्जिनिया के सीनेटर ने इस भारी भरकम विधेयक के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले भारी दबाव का हवाला दिया और वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण अर्थव्यवस्था से जुड़े बढ़ते जोखिम को लेकर भी चेताया।

मन्चिन ने कहा, '' जब तत्काल आपके सामने इस तरह की चीजें उभर रही हैं। मैंने हमेशा कहा है कि अगर मैं अपने घर जाकर वेस्ट वर्जिनिया के लोगों को इसे नहीं समझा सकता तो मैं इसके लिए वोट भी नहीं डाल सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा