लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में लोकतांत्रिक सुधार, मताधिकार राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा हैं : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: June 8, 2021 13:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ जून अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका में लोकतांत्रिक सुधार और मताधिकारों की मूल भावना राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है।

पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रथम विदेश दौरे से पहले सुलिवन ने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि बाइडन इस दौरे में ब्रिटेन, ब्रसेल्स और जिनेवा जाएंगे। वह जी-7 के शिखर सम्मेलन में भी शरीक होंगे।

सुलिवन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी प्रतिस्पर्धा निरंकुश शासनों के मॉडलों के साथ है। हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि अमेरिकी लोकतंत्र और स्पष्ट लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं कार्य करने में सक्षम हैं और लोगों की इच्छानुसार प्रभावी परिणाम देने में भी समक्ष हैं। यदि हम आधुनिक दौर की जरूरतों के मुताबिक अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं आदि में सुधार, उन्हें अद्यतन और उनमें नवीकरण नहीं करते हैं तो बाकी की दुनिया, चीन, रूस या किसी भी और के सामने उतनी दृढ़ता से इस बात को नहीं रख सकेंगे।’’

एनएसए ने कहा कि इसलिए इसका एक राष्ट्रीय सुरक्षा पहलू भी है जैसा शीत युद्ध के दौरान था। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में लोकतांत्रिक सुधार और मतदान के अधिकारों की मूल भावना राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दिखाया है कि कोविड महामारी के संबंध में वह हालात बदलने में सक्षम है, वह अनुसंधान एवं विकास में, नवोन्मेष में तथा कार्यबल के लिए निवेश कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब